धमतरी (वीएनएस)। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां जिन्हें सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार की आवश्यकता हो, वे आगामी 25 अगस्त तक सिविल कोर्ट के सामने स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक तथा पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण के बाद ईपीएफ एवं ईएसआई सुविधा के साथ स्थानीय स्तर पर शत्-प्रतिशत रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि अपने हुनर और स्थानीय संसाधनों को नई पहचान देने का अवसर भी है। कोरबा जिले की महिला स्व सहाय...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 18 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 440.6 मि.मी. औ...
छत्तीसगढ़ की धरती अपनी समृद्ध आदिवासी लोककला, जीवंत परंपराओं और सामुदायिक सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है।