कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनदर्शन में अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचने वाले आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जनदर्शन में आने वाले नागरिकों को उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकीय दल द्वारा नागरिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर नागरिकों को चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली, खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में भी जानकारी दी गई।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जनदर्शन में आने वाले आम नागरिकों को सहज, सुलभ एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जनदर्शन के दौरान उपलब्ध कराई जा रही यह सुविधा नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...
बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...
नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...