IGKV में पेपर लीक? एग्जाम से दो घंटे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र...

Posted On:- 2026-08-20




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। गुरुवार को आयोजित एंटोमोलॉजी सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परीक्षा सुबह 10 बजे आयोजित होनी थी। मामला सामने आने के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

परीक्षा से पहले वायरल हुआ पेपर
जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय में गुरुवार को एंटोमोलॉजी का सेमेस्टर एग्जाम निर्धारित था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र के वायरल होने की जानकारी छात्रों के बीच फैल गई। इसके बाद छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।

छात्रों का कहना है कि यदि प्रश्नपत्र वास्तव में परीक्षा से पहले वायरल हुआ है तो यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने उठे कई सवाल
मामले ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली और प्रश्नपत्र की गोपनीयता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा? क्या प्रश्नपत्र तैयार करने, सुरक्षित रखने या परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया में किसी स्तर पर चूक हुई या किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका रही?

जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
फिलहाल प्रश्नपत्र के वायरल होने की सूचना सामने आई है। पूरे मामले की वास्तविकता विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन के सामने यह भी चुनौती होगी कि वायरल प्रश्नपत्र और परीक्षा में पूछे गए प्रश्नपत्र का मिलान कर इसकी सत्यता की जांच करे।

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच, दोषियों की पहचान तथा परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।



Related News
thumb

साइबर जागृति अभियान: छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव और साइबर सु...

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द स्थित शासकीय हाई स्कूल में गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जागरूकता कार्...


thumb

जनसंवाद 2.0: विकसित भारत ग्राम संकल्प में ग्रामीणों ने रखीं गांव के...

जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘जनसंवाद 2.0 रू विकसित भारत ग्राम संकल्प’ का आयोजन किया गया। ग्राम सभा एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्...


thumb

छग को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा...

छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है।


thumb

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी मत्स्य हब:केंद्रीय सचिव लेखी

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के सचिव श्री अविलक्ष्य लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधान...


thumb

IGKV पेपर लीक पर बड़ा एक्शन: परीक्षा रद्द, 5 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय के प्रश्नपत्र


thumb

नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों में विभिन्न मदों में कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए आबंटित किए हैं।