साइबर जागृति अभियान: छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव और साइबर सुरक्षा के उपाय

Posted On:- 2026-08-20




रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द स्थित शासकीय हाई स्कूल में गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।

थाना प्रभारी राजेश मरई के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षक नागेश्वर साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश वारे एवं वरिष्ठ आरक्षक भारतेंद्र साहू ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस टीम ने साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को अपने मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट एवं ऑनलाइन लेन-देन की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।

कार्यक्रम में थाना टिकरापारा से प्रधान आरक्षक रामनारायण पटेल एवं वरिष्ठ आरक्षक विमलेश मालेकर उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्राचार्य एस.के. साव ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।

पुलिस ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजन से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की।



Related News
thumb

डिजिटल दुनिया में बेटियों की सुरक्षा पर जोर : नौगई स्कूल में साइबर ...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगई में बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष ...


thumb

जलाशय से समृद्धि की राह : मोरगा की आदर्श मछुआ सहकारी समिति ने 25 पर...

जब प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग सामूहिक प्रयास, तकनीकी मार्गदर्शन और वैज्ञानिक सोच के साथ किया जाए, तो वही संसाधन ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार...


thumb

घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर हुआ जिला स्तरीय संयुक्त ...

जिले के घुनघुटा बांध में आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एनडीआरएफ द्वारा मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया। यह मॉक...


thumb

बाढ़ व आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, कोरी डेम में हुआ मॉक एक्...

बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए आज कोटा के कोरी डेम में मॉक एक्सरसाइज आयोजित किया गया।


thumb

तेन्दुए की लगातार मौजूदगी को लेकर वन विभाग अलर्ट, 13 गांवों में निग...

वनमण्डल गरियाबंद के वन परिक्षेत्र गरियाबंद अंतर्गत बारूका एवं जड़जड़ा परिसर के विभिन्न ग्रामों में वन्यप्राणी तेन्दुए की लगातार मौजूदगी को देखते हुए ...


thumb

आपदा से निपटने की तैयारियों का जिला स्तरीय मॉक अभ्यास

भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबं...