आपदा से निपटने की तैयारियों का जिला स्तरीय मॉक अभ्यास

Posted On:- 2026-08-20




गरियाबंद (वीएनएस)। भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित सर्किट हाऊस के समीप मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर बीएस उइके की उपस्थिति में प्राकृतिक आपदा एवं अन्य आपदा परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए जिला स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास के दौरान डोंगरीगांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस से भरे वाहन एवं मिनी ट्रक के बीच टक्कर से गैस रिसाव एवं ब्लास्ट की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर उससे निपटने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने से लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने, प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने, गैस रिसाव की स्थिति में आवश्यक सावधानियां बरतने तथा संभावित आग एवं ब्लास्ट की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में संबंधित विभागों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी सामंजस्य से नागरिकों को बिना विचलित हुए सहयोग पहुंचाया जा सके।

मॉक अभ्यास के दौरान कलेक्टर उइके ने व्यवस्थाओं एवं बचाव कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीओपी निशा सिन्हा, एसडीएम हितेश्वरी बाघे, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के दौरान अपनाई गई आपदा प्रबंधन प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अभ्यास के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, जनहानि न होनेे तथा विभिन्न विभागों एवं राहत-बचाव दलों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, होमगार्ड के जवान तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।




Related News
thumb

शांति समिति की बैठक 21 अगस्त को

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) एवं गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाई...


thumb

बिहान योजना से जुड़कर सविता कश्यप ने संवारी अपनी आजीविका

बिल्हा ब्लॉक के ग्राम बसहा की रहने वाली सविता कश्यप आज बिहान योजना से जुड़कर अपनी मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं।


thumb

विशेष लेख : जल जीवन मिशन में धमतरी जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि, छत्त...

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने की दिशा में धमतरी जिले ने उल्लेखनीय ...


thumb

’सोनहत के 23 ग्राम पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण पश्चात एक्जिट कॉन्फ...

कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार गत दिवस सोनहत जनपद पंचायत के सभागार में सोशल आडिट के तहत निकासी बैठक संपन्न हुई।


thumb

’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से हर परिवार तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...


thumb

मॉकड्रिल में दिखी आपदा प्रबंधन की तत्परता, माइन और जलाशय से छह लोगो...

जिले में संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों, राहत एवं बचाव दल की तत्परता तथा आम नागरिकों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरू...