’सोनहत के 23 ग्राम पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण पश्चात एक्जिट कॉन्फ्रेंस संपन्न’

Posted On:- 2026-08-20




कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार गत दिवस सोनहत जनपद पंचायत के सभागार में सोशल आडिट के तहत निकासी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जनपद पंचायत सोनहत की 23 ग्राम पंचायतों में गत वित्तीय वर्ष में केंद्रीय योजनाओं से कराए गए कार्यों पर सोशल ऑडिट के दौरान दर्ज की गई आपत्तियों पर कार्य एजेंसियों से चर्चा कर दस्तावेजों का पुनः परीक्षण किया गया। उसके बाद दस्तावेजों के आधार पर निकासी बैठक में नियमानुसार कार्यवाही की गई।

’क्या है सोसल आडिट’

छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण नियम 2015 की धारा 10 के तहत सामाजिक अंकेक्षण के बाद ग्राम सभा द्वारा अनुसंशित विषयों पर निर्णय के लिए निकासी बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए सामाजिक अंकेक्षण यानी सोसल आडिट का प्रावधान है। हितग्राहियों और समुदाय तक योजनाओं के लाभ पहुंचने के बाद स्थानीय जनों की उपस्थिति में उन कार्यों की भौतिक जांच के लिए सामाजिक अंकेक्षण दल जाता है।  यह दल कार्य स्थल जांच, स्थानीय समुदाय से चर्चा उपरांत कार्यों में आय व्यय के ब्योरे ग्राम सभा में रखता है। यहां अनुशंसित होने वाले प्रकरणों पर निकासी बैठक की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

’सोनहत की 23 पंचायतों के कार्य शामिल’

गत दिवस सोनहत में आयोजित निकासी बैठक में कुल 23 ग्राम पंचायतों के कार्यों को लिया गया। सामाजिक अंकेक्षण टीम के शैलेन्द्र पटेल ने बताया कि सोनहत जनपद में गत वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कुल 12 ग्राम पंचायतों तथा मनरेगा के अंतर्गत गत वित्तीय वर्ष में कुल 23 ग्राम पंचायतों में कराए गए सभी कार्यों का सोशल आडिट किया गया था। इसमें ग्राम सभा द्वारा लिए गए अनुशंसा पर सभी पक्षों को अपनी बात रखने के लिए निकासी बैठक संपन्न कराई गई।

’निकासी बैठक की कार्यवाही’

सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा ग्राम पंचायत में जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाता है और उससे जुड़े आम नागरिकों, श्रमिकों के बयान लेकर पुष्टि की जाती है। किसी भी तरह की आपत्ति होने पर उसे ग्राम सभा में अनुमोदन हेतु रखा जाता है। ग्राम सभा द्वारा जो विषय संज्ञान में लेकर अनुशंसा की जाती है उसे निकासी बैठक में कलेक्टर द्वारा नामित अधिकारी अपने समक्ष कार्य एजेंसी, तकनीकी सहायक और स्वतंत्र पर्यवेक्षक के दस्तावेजों की जांच कर आपत्ति के विषय पर निर्णय लेते हैं।

’बैकुण्ठपुर की 13 पंचायतों की निकासी बैठक जल्द’

कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार इसी सप्ताह बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत में सोशल आडिट अंतर्गत एक्जिट कांफ्रेंस होना नियत है। बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत वित्तीय वर्ष 25-26 में मनरेगा योजनांतर्गत 23 ग्राम पंचायतों में हुए सभी कार्यों का तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट के बाद एक्जिट कांफ्रेंस होना है।




Related News
thumb

कलेक्टर ने योजना की प्रक्रिया, ऋण, सब्सिडी व बिलिंग की दी विस्तृत ज...

जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सूर्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर...


thumb

ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण

जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित उपस्थित जनप्रत...


thumb

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का किया निरीक्षण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा ...


thumb

कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुचाटोला के आदिवासी बुनकर सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में कार्यर...


thumb

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं...


thumb

कलेक्टर ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेश में ह...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही झुनीबाई साहू के नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश क...