ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण

Posted On:- 2026-08-20




आम, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न फलदार पौधो का किया गया रोपण

राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। 

आवास वाटिका में आम, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए। रोपे गए पौधों की सुरक्षा एवं बेहतर विकास के लिए फेंसिंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि पौधों को मवेशियों एवं अन्य नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से अपने घर, खेत एवं आसपास उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोपे गए पौधों का नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं देखरेख की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया, ताकि पौधे विकसित होकर भविष्य में फल एवं हरियाली दोनों प्रदान कर सकें। पौधरोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव एवं पद्मश्री फूलबासन यादव भी उपस्थित थी। उन्होंने भी पौधरोपण कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।



Related News
thumb

कलेक्टर ने योजना की प्रक्रिया, ऋण, सब्सिडी व बिलिंग की दी विस्तृत ज...

जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सूर्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर...


thumb

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का किया निरीक्षण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा ...


thumb

कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुचाटोला के आदिवासी बुनकर सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में कार्यर...


thumb

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं...


thumb

कलेक्टर ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेश में ह...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही झुनीबाई साहू के नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश क...