राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चों से चर्चा कर केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं तथा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के पोषण स्तर का जायजा लिया तथा बच्चों के वजन, पोषण आहार एवं नियमित स्वास्थ्य निगरानी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एक बच्चा मध्यम कुपोषित पाया गया। कलेक्टर ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विभागीय अमले को बच्चे की नियमित निगरानी, पर्यवेक्षण एवं सतत फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उसके पोषण स्तर में शीघ्र सुधार लाया जा सके।
कलेक्टर ने वजन त्यौहार के आयोजन तथा इसके अंतर्गत बच्चों के वजन एवं पोषण स्थिति के आकलन की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में संचालित अन्य पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने सरपंच एवं उपस्थित ग्रामीणों से गांव में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की स्थिति के संबंध में अभिमत लिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।
जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सूर्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर...
जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित उपस्थित जनप्रत...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुचाटोला के आदिवासी बुनकर सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में कार्यर...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही झुनीबाई साहू के नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश क...