तेन्दुए की लगातार मौजूदगी को लेकर वन विभाग अलर्ट, 13 गांवों में निगरानी बढ़ाई, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

Posted On:- 2026-08-20




पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए, तीन पालियों में वन अमले की गश्त

गरियाबंद (वीएनएस)। वनमण्डल गरियाबंद के वन परिक्षेत्र गरियाबंद अंतर्गत बारूका एवं जड़जड़ा परिसर के विभिन्न ग्रामों में वन्यप्राणी तेन्दुए की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 

ग्रामीणों को संभावित जनहानि, जनघायल एवं पशुहानि से बचाने तथा लोगों को सतर्क करने के लिए वनमण्डल स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वन विभाग के अनुसार पंटोरा, चट्टानपारा, कोदोबतर, बारूका, जड़जड़ा, पेण्ड्रा, कोटरीघापर, भुईनाहाडेरा, कुर्रुभाठा, खट्टी, सढ़ौली, चिखली एवं आमदी सहित आसपास के गांवों में लगातार निगरानी की जा रही है। विभागीय अमले द्वारा गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के संबंध में आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी जा रही है।

जिन गांवों के आसपास तेन्दुए को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है, उनके नजदीकी जंगलों में पिंजरे लगाए गए हैं। वहीं आसपास के जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाकर तेन्दुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर वन कर्मचारियों की तैनाती के साथ नियमित गश्त भी कराई जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों का ध्यान रखें और उन्हें अकेले बाहर न जाने दें। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तीन पालियों में गश्ती की जा रही है, जिसमें प्रातः 5ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक, पूर्वाह्न 11ः00 बजे से रात्रि 11ः00 बजे तक तथा रात्रि 11ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक निगरानी शामिल है।

मोबाइल वाहन एवं अन्य सूचना तंत्रों के माध्यम से भी ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षा के उपायों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेन्दुए की गतिविधि अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें। तेंदुए से संबंधित सूचना के लिए वन मण्डल स्तर पर टोल फ्री नंबर 62681-77800 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा वनरक्षक देवेन्द्र तिवारी के मोबाइल नंबर 70003-28264 तथा वनरक्षक टेमन प्रसाद दुबे के मोबाइल नंबर 83193-00413 पर भी सूचना दी जा सकती है।




Related News
thumb

महाविद्यालयों में छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में चल रहे ष्नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारतष् अभियान की कड़ी में सौ सप्ताह के इस विशेष अभियान के अंतर्गत बुध...


thumb

वैज्ञानिक टसर रेशम कीट पालन पद्धतियों पर एक दिवसीय तकनीकी प्रदर्शन ...

मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार को सेनभाटा में वैज्ञानिक टसर रेशमकीट पालन पद्धतियों पर एक दिवसीय तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोज...


thumb

शांति समिति की बैठक 21 अगस्त को

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) एवं गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाई...


thumb

बिहान योजना से जुड़कर सविता कश्यप ने संवारी अपनी आजीविका

बिल्हा ब्लॉक के ग्राम बसहा की रहने वाली सविता कश्यप आज बिहान योजना से जुड़कर अपनी मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं।


thumb

विशेष लेख : जल जीवन मिशन में धमतरी जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि, छत्त...

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने की दिशा में धमतरी जिले ने उल्लेखनीय ...


thumb

’सोनहत के 23 ग्राम पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण पश्चात एक्जिट कॉन्फ...

कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार गत दिवस सोनहत जनपद पंचायत के सभागार में सोशल आडिट के तहत निकासी बैठक संपन्न हुई।