वैज्ञानिक टसर रेशम कीट पालन पद्धतियों पर एक दिवसीय तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

Posted On:- 2026-08-20




महासमुंद (वीएनएस)। मेरा रेशम मेरा अभिमान  2.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार को सेनभाटा में वैज्ञानिक टसर रेशमकीट पालन पद्धतियों पर एक दिवसीय तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य रेशम विभाग, छत्तीसगढ़ के समन्वय से केंद्रीय रेशम बोर्ड, करगी रोड, कोटा के वैज्ञानिक-बी केंचप्पा एन. एम. द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक टसर रेशम कीट पालन तकनीकों की जानकारी देने के साथ उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। इस दौरान उच्च गुणवत्ता वाले कोकून उत्पादन के लिए कीट पालन प्लॉट की समुचित देखभाल, स्वच्छता प्रबंधन तथा चूना एवं जिप्सम पाउडर के मिश्रण से प्रक्षेत्र के प्रभावी विसंक्रमण की तकनीक समझाई गई।

किसानों को रेशम कीटों में होने वाले गंभीर विषाणु जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जीवन सुधा के सही उपयोग की जानकारी भी दी गई। साथ ही, पोषक पौधों पर रेशम कीट लार्वा स्थानांतरित करने से पहले लाल चींटियों के घोंसलों एवं अन्य प्राकृतिक परभक्षियों को नष्ट करने तथा लार्वा की नियमित दैनिक निगरानी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि वैज्ञानिक, उन्नत एवं टिकाऊ टसर रेशम उत्पादन पद्धतियों को अपनाने से कोकून की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सकती है। इससे क्षेत्र में रेशम आधारित ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने में मदद मिलेगी।




Related News
thumb

कलेक्टर ने योजना की प्रक्रिया, ऋण, सब्सिडी व बिलिंग की दी विस्तृत ज...

जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सूर्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर...


thumb

ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण

जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित उपस्थित जनप्रत...


thumb

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का किया निरीक्षण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा ...


thumb

कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुचाटोला के आदिवासी बुनकर सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में कार्यर...


thumb

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं...


thumb

कलेक्टर ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेश में ह...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही झुनीबाई साहू के नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश क...