दुर्ग, (वीएनएस)। दुर्ग-भिलाई में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के कार्यालयों और आवासीय परिसरों समेत कई ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की है। कार्रवाई के दौरान टीम दस्तावेजों, कारोबारी लेन-देन और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड को खंगाल रही है।
कई ठिकानों पर पहुंची ED की टीम
जानकारी के अनुसार, ED की कार्रवाई दुर्ग के गांधी चौक स्थित जय आनंद परिसर, जैन गली और डॉक्टर ताम्रकार के समीप स्थित सजल जैन से जुड़े परिसर समेत कुछ अन्य ठिकानों पर चल रही है। सुबह से ही जांच एजेंसी की टीमें अलग-अलग परिसरों में मौजूद हैं और रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।
सजल जैन का संबंध रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स से बताया जा रहा है। वहीं विश्वास गुप्ता भी इस बिल्डर समूह से जुड़े पार्टनर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों कारोबारियों से जुड़े कार्यालयों और अन्य परिसरों में जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।
शनिचरी बाजार के श्रीराम हार्डवेयर में भी जांच
इसके अलावा दुर्ग के शनिचरी बाजार स्थित श्रीराम हार्डवेयर में भी ED की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। यह ठिकाना रियल एस्टेट कारोबारी विश्वास गुप्ता से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां भी टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य कारोबारी रिकॉर्ड की जांच किए जाने की बात सामने आई है।
रामगोपाल अग्रवाल की कार्रवाई से कनेक्शन?
ED की यह कार्रवाई कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े परिसरों में चल रही जांच से जोड़कर देखी जा रही है। हालांकि, दोनों कार्रवाइयों के बीच किसी सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
फिलहाल ED की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह भी स्पष्ट नहीं है कि जांच एजेंसी किन मामलों, दस्तावेजों या वित्तीय लेन-देन को लेकर यह कार्रवाई कर रही है।
ED की जांच पूरी होने के बाद ही जब्त या जांचे गए दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और संभावित आगे की कार्रवाई को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी। दुर्ग-भिलाई में सुबह से जारी इस कार्रवाई पर कारोबारियों और स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।
विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बिलासपुर परिक्षेत्र के विभागीय एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने और सभी प्र...
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द स्थित शासकीय हाई स्कूल में गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जागरूकता कार्...
जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘जनसंवाद 2.0 रू विकसित भारत ग्राम संकल्प’ का आयोजन किया गया। ग्राम सभा एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्...
छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है।
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के सचिव श्री अविलक्ष्य लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधान...
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय के प्रश्नपत्र