जिला स्तरीय मेगा ऋण मेला 25 अगस्त को

Posted On:- 2026-08-20




गरियाबंद  (वीएनएस)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत बैंकों में प्रेषित ऋण प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय मेगा ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत गरियाबंद के सामुदायिक भवन में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

मेले में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को ऋण सुविधा उपलब्ध किया जाएगा। इसके लिए समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों से लंबित ऋण प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मेले में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। बैंक शाखा प्रबंधकों को ऋण वितरण तथा विभागवार ऋण वितरण की जानकारी के साथ शिविर स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...