मतलोंगा-अलोरी मार्ग पर ईब नदी पर पुल का काम 65 प्रतिशत पूर्ण

Posted On:- 2026-08-21




रायपुर (वीएनएस)। जशपुर जिले में मतलोंगा-अलोरी मार्ग पर ईब नदी पर 4.03 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पुल का 65 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पुल का निर्माण अगले वर्ष मार्च तक पूरा हो जाएगा। राज्य शासन द्वारा पुल के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद विभाग ने निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर 5 अगस्त 2025 को चयनित निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी किया था। अनुबंध के अनुसार पुल के निर्माण की निर्धारित पूर्णता तिथि 3 जुलाई 2026 थी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान कार्यादेश जारी होने तथा ईब नदी की चौड़ाई कम होने के बावजूद जलस्तर के अधिक रहने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। इसके साथ ही इस वर्ष अप्रैल-मई माह में डीजल की अनुपलब्धता के कारण भी कार्य की गति प्रभावित हुई, जिसके कारण निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। 

वर्तमान में पुल का 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके दोनों एबटमेंट के साथ ही 5 में से 4 पियर का काम पूरा हो चुका है। एक पियर की नींव का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार 6 में से 2 स्लैब का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पुल के साथ-साथ पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शेष निर्माण कार्य को गति देते हुए 31 मार्च 2027 तक पुल का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस पुल के बन जाने से आसपास के कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।



Related News
thumb

वामनराव बलिराम लाखे की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ...

छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी वामनराव बलिराम लाखे जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें साद...


thumb

नोटों की माला और डायपर लेकर NSUI का प्रदर्शन, पेपर लीक मामले में वि...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में “Pest Management in Crop and Stored Grains-I” का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले WhatsApp के माध्यम से वायरल होने और...


thumb

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाएगा छत्तीसगढ़ : विष्णुद...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में वैश्विक आर्थिक जगत की प्रमुख हस्तियों के समक्ष छत्त...


thumb

​बलौदाबाजार में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय मंत्री जोशी...

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई देने के लिए राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयास अब सकारात्मक दिशा में आगे ब...


thumb

बिहान से कम लागत में राखी निर्माण को मिला नया आयाम

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपनी पारंपरिक दक्षता और स्थानीय संसाधनों को आजीविका