वामनराव बलिराम लाखे की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

Posted On:- 2026-08-21




रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी वामनराव बलिराम लाखे जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वामनराव लाखे जी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा, समाज सुधार और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने किसानों, श्रमिकों और आमजन को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता की मजबूत नींव रखने में वामनराव लाखे जी का योगदान अविस्मरणीय है। उनके प्रयासों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और लोगों में सहयोग एवं सामूहिक विकास की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वामनराव लाखे जी का योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना सदैव प्रेरणादायी रहेगी। उनके विचार आज भी सहकारिता के माध्यम से जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।वित्त मंत्री ने वामनराव बलिराम लाखे जी की पुण्यतिथि पर उनके त्याग, संघर्ष और योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।



Related News
thumb

क्षतिग्रस्त पुल व सड़क का तत्काल अस्थायी मरम्मत, बारिश के बीच ग्रामी...

महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत खट्टा अंतर्गत क्षतिग्रस्त पुल एवं सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों द्वारा की गई मांग पर प्रशासन ...


thumb

नकली व अमानक दवाओं की रोकथाम के लिए धमतरी में सघन औषधि निरीक्षण अभि...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत जिले में नकली,...


thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों का बढ़ा भरोसा, धमतरी में इस ...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति धमतरी जिले के किसानों का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है। खरीफ 2026 में जिले के 80,920 किसानों ने 84,277.7...


thumb

अबूझमाड़ से मरीज को प्राकृतिक आपदाओं से निकालकर सुरक्षित पहुंचाया ग...

बूझमाड़ के दुर्गम और घने जंगलों में तैनात 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सुरक्षा प्रहरी के साथ-साथ जरूरतमंद ग्रामीणों के लि...


thumb

अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य एवं भोजन परंपरा पर रिसर्च करने विदेश...

छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) की ओर से नारायणपुर वनमंडल द्वारा जिला स्तरीय वैद्य सम्म...


thumb

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन ...

दिव्यांगजन केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षा सत्र 2026-27 में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीयन के लिए पोर्टल ...