नकली व अमानक दवाओं की रोकथाम के लिए धमतरी में सघन औषधि निरीक्षण अभियान जारी

Posted On:- 2026-08-21




12 औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 06 औषधि नमूने जांच के लिए रायपुर भेजे गए

धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत जिले में नकली, अमानक एवं संदिग्ध औषधियों के विक्रय तथा अवैध आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त निरीक्षण दल धमतरी द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं मानक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा औषधि व्यवसाय में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराना है।

अभियान के दौरान संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा जिले के कुल 12 औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। राज्य में C&F, डिपो एवं सुपर स्टॉकिस्ट की उपलब्धता के बावजूद औषधि विक्रेताओं द्वारा राज्य के बाहर से खरीदी गई औषधियों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए खरीदी-बिक्री के दस्तावेज, बिल-वाउचर, स्टॉक एवं अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक औषधियों के क्रय-विक्रय, भंडारण, स्टॉक तथा संबंधित अभिलेखों की भी गहन जांच की जा रही है।

औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस सप्ताह कुल 06 औषधि नमूने संकलित किए गए हैं। इनमें Tab. Elmox-CV 625 LB, Tab. Onco-4, CC-GO DX Cough Syrup 100ml, Bethasulide-P(R), Tab. Mokcan 250 DT एवं Tab. Ofiz 200 शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच एवं विश्लेषण के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त टीम द्वारा औषधि भंडार शासकीय जिला अस्पताल धमतरी, सूर्या मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स नारी, गौतम फार्मा धमतरी, लक्ष्मी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स धमतरी, मेहता मेडिकोज धमतरी, रमेश मेडिकल स्टोर्स धमतरी, स्वास्तिक मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स धमतरी, कबीर मेडिकल स्टोर्स छाती, दिनेश मेडिकल स्टोर्स प्रा. लिमिटेड धमतरी, गायत्री मेडिकल धमतरी, पवार मेडिकल एजेंसीज धमतरी एवं आरती मेडिकोज धमतरी का निरीक्षण किया गया। सूर्या मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स, नारी में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में औषधियों की गुणवत्ता, वैध आपूर्ति श्रृंखला एवं अभिलेखों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने औषधि विक्रेताओं से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा केवल अधिकृत स्रोतों से ही औषधियों का क्रय-विक्रय करने की अपेक्षा की है। आम नागरिकों के हित में यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



Related News
thumb

चेक डैम से बीरपारा के किसानों को मिला सिंचाई का सहारा, 20 हेक्टेयर ...

जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और खेती-किसानी को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरचनाओं के निर्माण पर लगातार जोर...


thumb

शिविर में ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ, सांसद भोजराज नाग...

माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के सुदूर क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास एवं निर्माण कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में शासन की मंशानुरूप अंतिम व्...


thumb

प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर बम्हनी में किया गया माँक ड्रिल

भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में बाढ...


thumb

नीति आयोग द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी म...

आकांक्षी ब्लॉक माकड़ी अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी में नीति आयोग की विशेष पहल के तहत छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोज...


thumb

कानून की जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, एकलव्य छात्रावास में वि...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण...


thumb

अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगे युवा, आईटीआई विश्रामपुरी में विध...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण...