क्षतिग्रस्त पुल व सड़क का तत्काल अस्थायी मरम्मत, बारिश के बीच ग्रामीणों को मिली राहत

Posted On:- 2026-08-21




महासमुंद (वीएनएस)। महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत खट्टा अंतर्गत क्षतिग्रस्त पुल एवं सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों द्वारा की गई मांग पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुल की अस्थायी मरम्मत का कार्य कराया गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ है और ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों को राहत मिली है।

लगातार बारिश के दौरान पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण यहां आवागमन प्रभावित होता था। यह मार्ग पटेवा से महासमुंद आने-जाने के साथ-साथ कोकड़ी शासकीय स्कूल, खट्टा प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल तथा रामखेड़ा प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए सड़क एवं पुल की समस्या के निराकरण की मांग की गई थी। शिकायत पर संबंधित विभाग द्वारा मौके की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तत्काल अस्थायी मरम्मत कराई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित मरम्मत कार्य के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।



Related News
thumb

चेक डैम से बीरपारा के किसानों को मिला सिंचाई का सहारा, 20 हेक्टेयर ...

जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और खेती-किसानी को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरचनाओं के निर्माण पर लगातार जोर...


thumb

शिविर में ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ, सांसद भोजराज नाग...

माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के सुदूर क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास एवं निर्माण कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में शासन की मंशानुरूप अंतिम व्...


thumb

प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर बम्हनी में किया गया माँक ड्रिल

भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में बाढ...


thumb

नीति आयोग द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी म...

आकांक्षी ब्लॉक माकड़ी अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी में नीति आयोग की विशेष पहल के तहत छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोज...


thumb

कानून की जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, एकलव्य छात्रावास में वि...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण...


thumb

अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगे युवा, आईटीआई विश्रामपुरी में विध...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण...