जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, होमस्टे के विकास से ग्रामीणों को मिला रोजगार के बेहतर अवसर

Posted On:- 2026-08-21




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल एवं कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी प्रयासों के परिणाम स्वरूप जिले में पर्यटन को एक नया आयाम मिला है। प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों पर शुरू की गई होम स्टे विकास योजना स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित हो रही है।

जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देश देखा के समीप स्थित केरे गांव में ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित होम-स्टे का 4 फरवरी 2026 को अंतरिक्ष यात्री एवं अशोक चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने और 04 अप्रैल 2026 को राज्यपाल रमेन डेका ने अवलोकन कर सराहना की। दोनों अतिथियों ने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार व्यंजनों का स्वाद चखा और स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और आतिथ्य परंपरा का अनुभव लिया।

जशपुर जिले में  Homestays of India टीम द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर ग्रामीण एवं सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। 25 जनवरी 2026 को  Homestays of India, छत्तीसगढ़ सरकार एवं जशपुर जिला प्रशासन के बीच हुए समझौते के तहत केरे गांव को मॉडल कम्युनिटी टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। जिले में वर्तमान में केरे, छिछली र, दनगरी, मयाली, घोघरा (बलाझार) जैसे स्थानों में होम स्टे सूचीबद्ध हैं।

परिणामस्वरूप देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब बड़े होटलों के बजाय स्थानीय संस्कृति, खान-पान और ग्रामीण जीवनशैली का अनुभव करने के लिए इन होम स्टे का रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पलायन पर रोक जैसे लाभ मिल रहे हैं।

जिले में वर्तमान में मयाली में बनफूल होम स्टे नेल्सन मिंज मो.नं. 6261364164, केरे-देशदेखा में महुआ होमस्टे विश्वनाथ राम, अमराई होम स्टे शिवचरण राम एवं बीजा होमस्टे सुखमनी बाई मो.नं. 9302184255, खुड़ियारानी (छिछली र) में गेंदा फूल होमस्टे देवनारायण यादव मो.नं. 7974408577, दनगरी में पलाश होमस्टे मतरू राम मो.नं. 9009192294 एवं घोघरा (बालाझार) में कुमुद होम स्टे मनोज कुमार पैंकरा मो.नं. 8889969617 विकसित किये गये हैं। यहां पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग, कैंपिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ग्राम भ्रमण, कृषि कार्य, पारंपरिक भोजन और जनजातीय संस्कृति के अनुभव जैसी गतिविधियां उपलब्ध हैं।




Related News
thumb

दूरस्थ अबूझमाड़ से मरीज को प्राकृतिक आपदाओं से निकालकर सुरक्षित पहुं...

अबूझमाड़ के दुर्गम और घने जंगलों में तैनात 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सुरक्षा प्रहरी के साथ-साथ जरूरतमंद ग्रामीणों के लि...


thumb

अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य व भोजन परंपरा पर रिसर्च करने विदेशों ...

छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) की ओर से नारायणपुर वनमंडल द्वारा जिला स्तरीय वैद्य सम्मेल...


thumb

कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं समूह के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों को अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो...


thumb

25 अगस्त से शुरू होगा नेत्रदान पखवाड़ा, निकाली जाएगी जनजागरूकता रैली

शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2026 तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान आम नागरिको...


thumb

’ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया संबल, कोरिया में 174 किसानों को मिले...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों तथा महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में कोरिया जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा र...


thumb

’विशेष लेख-’ : ’सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की ...

छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सौर सुजला योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...