अटल डिजिटल सेवा केंद्र से शासकीय सेवाएं हुईं सुलभ, महिलाओं को मिलेगी महतारी सदन की सौगात

Posted On:- 2026-08-21




कोंडागांव (वीएनएस)। कोंडागांव जिले के दूरस्थ अंचल में बसे कोनगुड़ में अब बदलाव की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। कभी माओवाद की चुनौती से प्रभावित रहा यह क्षेत्र आज शासन की योजनाओं, जनसुविधाओं और विकास कार्यों से तेजी से जुड़ रहा है। जिस अंतिम छोर तक शासकीय सेवाओं की पहुंच आसान बनाना कभी बड़ी चुनौती थी, वहां अब अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सरकारी सेवाओं का लाभ मिलने की राह आसान हुई है। साथ ही महिलाओं के लिए महतारी सदन जैसी सुविधा भी विकसित की जा रही है।

इसी क्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग एवं केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने गुरुवार को फरसगांव विकासखंड के ग्राम कोनगुड़ में कुल 35 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया गया, वहीं 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन भवन का भूमिपूजन किया गया।

कोनगुड़ की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लंबे समय तक माओवादी गतिविधियों की चुनौती से प्रभावित रहे इस क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना आसान नहीं था। सड़क, संचार और शासकीय सेवाओं की पहुंच के साथ सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती रही। लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ शासन और प्रशासन की पहुंच भी गांवों तक बढ़ रही है। विकास कार्यों के लिए रास्ते खुल रहे हैं और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हुई है। कोनगुड़ में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण इसी बदलते माहौल की एक महत्वपूर्ण तस्वीर है।

अब विकास का मतलब केवल सड़क और भवन तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार की सेवाओं को ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुंचाना भी है। 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र ग्रामीणों के लिए खासा उपयोगी साबित होगा। दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को अक्सर छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए भी दूर स्थित कार्यालयों तक जाना पड़ता है। इसमें समय, श्रम और धन तीनों खर्च होते हैं।

डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीणों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और उन्हें अनावश्यक रूप से दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। यह केंद्र डिजिटल सुविधा के साथ-साथ शासन और ग्रामीणों के बीच की दूरी कम करने का माध्यम बनेगा। डिजिटल युग में गांवों तक तकनीक की पहुंच बढ़ना इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकू राम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Related News
thumb

दूरस्थ अबूझमाड़ से मरीज को प्राकृतिक आपदाओं से निकालकर सुरक्षित पहुं...

अबूझमाड़ के दुर्गम और घने जंगलों में तैनात 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सुरक्षा प्रहरी के साथ-साथ जरूरतमंद ग्रामीणों के लि...


thumb

अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य व भोजन परंपरा पर रिसर्च करने विदेशों ...

छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) की ओर से नारायणपुर वनमंडल द्वारा जिला स्तरीय वैद्य सम्मेल...


thumb

कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं समूह के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों को अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो...


thumb

25 अगस्त से शुरू होगा नेत्रदान पखवाड़ा, निकाली जाएगी जनजागरूकता रैली

शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2026 तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान आम नागरिको...


thumb

’ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया संबल, कोरिया में 174 किसानों को मिले...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों तथा महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में कोरिया जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा र...


thumb

’विशेष लेख-’ : ’सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की ...

छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सौर सुजला योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...