आलू- 1, बेसन- 2 टेबल स्पून , सूजी- 1 टेबल स्पून , कॉर्नफ्लोर पाउडर- 1 टेबल स्पून, प्याज- 1 टेबल स्पून बारीक कटा, हरी मिर्च- 1 बारीक कटी, जीरा पाउडर- 1/4 टी स्पून, धनिया पाउडर- 1/4 टी स्पून, थोड़ी सी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, ऑयल चीला सेकने के लिए।
आलू चीला बनाने की रेसिपी
1- आलू से चीला बनाने के लिए आप एक आलू लें इसे छील कर कद्दूकस कर लें. आलू को थोड़ी देर पानी में रखें और फिर निचोड़कर निकाल लें।
2-अब बाउल में आलू डालें और उसमें बेसन, सूजी, कॉर्नफ्लार पाउडर, प्याज, हरी मिर्च और सभी मसाले मिक्स कर लें।
3- इन सारी चीजों को पहले अच्छी तरह से मिला लें और चीला के जैसा घोल तैयार कर लें।
4- किसी पैन में हल्का ऑयल लगाएं और इस पर तैयार आलू का बैटर डाल दें।
5- इसे आपको चीला की तरह गोल फैलाना है. अब इसे ढककर पकाएं।
6- करीब 2 मिनट तक धीमा आंच पर पकाने के बाद चीला पर ऊपर हल्का तेल लगाएं और पलट दें।
7- अब दूसरी तरफ से भी चीला को हल्का गोल्डन और क्रिस्पी ब्राउन होने तक पकाएं।
8- तैयार है टेस्टी और एकदम क्रंची आलू बेसन का चीला।
9- आप इसे हरी चटनी या सॉस के साथ खाएं।
10- बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए भी ये शानदार रेसिपी है।
अंजीर में मौजूद पोटेशियम सामग्री रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करके हृदय स्वास्थ्य में योगदान करती है। इसके अलावा, अंजीर में मौजूद फाइब...
खराब खानपान के कारण यूरिक एसिड की समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में यूरिक एसिड का लेवल तब बढ़ता है जब किडनी इसे फिल्टर करने में विफल रहती है।...
ठंड में अलसी खाने से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। अलसी खाने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कं...
कई लोग लगातार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं लेकिन फिर भी बीमार पड़ते रहते हैं। बार-बार बीमार पडऩे का कारण एक नहीं कई हैं। आज हम आपको अपनी कुछ ऐस...
काजू कतली एक बहुत ही स्वादिष्ट और भारत में पसंद की जाने वाली मिठाई है। इस मिठाई के बिना तो मानो हर त्यौहार अधूरा सा लगता है. हालांकि यह मिठाई बाजार...