कई लोग लगातार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं लेकिन फिर भी बीमार पड़ते रहते हैं। बार-बार बीमार पडऩे का कारण एक नहीं कई हैं। आज हम आपको अपनी कुछ ऐसी आदतें बताने जा रहे हैं, जिन्हें छोड़कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और स्वस्थ बन सकते हैं।
पानी का सही संतुलन बनाए रखें
पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से कई गंभीर बीमारियां भी शुरू हो सकती हैं। इसलिए हमेशा शरीर की जरूरत के हिसाब से ही पानी पिएं।
नींद का ख्याल रखें
आज की व्यस्त दिनचर्या में लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं या सोने का पैटर्न तय नहीं है, ये दोनों चीजें ही बीमारियों की जड़ हैं। कई बार सही समय पर पर्याप्त नींद लेने से हमारी कई समस्याएं अपने आप दूर हो जाती हैं।
शराब से दूर रहें
अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो शराब या शराब से कुछ दूरी बनाकर रखें। यह सीधे तौर पर हमारे इम्युनिटी सिस्टम को खराब करता है, जिससे हमारी सेहत कभी भी बिगड़ सकती है।
हाथ साफ रखें
घरों में बड़े-बुजुर्ग हमेशा हाथ धोते रहने की सलाह देते हैं। हमारे हाथों में कई तरह के बैक्टीरिया आ सकते हैं, जो हमारे खाने के साथ पेट में जाकर हमारी सेहत को खराब कर सकते हैं। इसलिए हाथ साफ रखें, धोते रहें, बैक्टीरिया से बचें और बीमारियों से दूर रहें।
ज्यादा खाने से बचें
अगर आपकी मनपसंद चीज आपके सामने आ जाए तो उसे जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। कई बार मूवी देखते हुए भी स्नैक्स या खाना ज्यादा खा लिया जाता है। ज्यादा खाने से हमेशा पेट के रोग बढ़ जाते हैं। इससे पाचन क्रिया में परेशानी होती है और कई तरह के रोग बढ़ जाते हैं।
अंजीर में मौजूद पोटेशियम सामग्री रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करके हृदय स्वास्थ्य में योगदान करती है। इसके अलावा, अंजीर में मौजूद फाइब...
खराब खानपान के कारण यूरिक एसिड की समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में यूरिक एसिड का लेवल तब बढ़ता है जब किडनी इसे फिल्टर करने में विफल रहती है।...
ठंड में अलसी खाने से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। अलसी खाने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कं...
आलू का चीला बनाने के लिए सामग्री आलू- 1, बेसन- 2 टेबल स्पून , सूजी- 1 टेबल स्पून , कॉर्नफ्लोर पाउडर- 1 टेबल स्पून, प्याज- 1 टेबल स्पून बारीक कटा, ...
काजू कतली एक बहुत ही स्वादिष्ट और भारत में पसंद की जाने वाली मिठाई है। इस मिठाई के बिना तो मानो हर त्यौहार अधूरा सा लगता है. हालांकि यह मिठाई बाजार...