भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने तुषार देवांगन

Posted On:- 2026-08-22




भिलाई (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तुषार देवांगन को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन की सलाहकार समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रेलवे की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि रायपुर मंडल के हितग्राहियों के लिए रेलवे सलाहकार समिति का गठन दो वर्षों की अवधि के लिए किया गया है।

रेलवे मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय, रायपुर से जारी पत्र के अनुसार तुषार देवांगन को रायपुर मंडल सलाहकार समिति का सदस्य भी मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 10 अगस्त से 9 अगस्त 2028 तक रहेगा। रेलवे सलाहकार समिति का उद्देश्य यात्रियों और हितग्राहियों से जुड़े मुद्दों, सुविधाओं तथा रेलवे से संबंधित सुझावों को सामने रखना है। समिति के सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित एजेंडे के अनुसार बैठकों में शामिल होकर उपयोगी सुझाव दें और बैठक की कार्यवाही में सहयोग करें।

रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में तुषार देवांगन भी शामिल हुए। बैठक में रेलवे से जुड़ी सुविधाओं, यात्रियों की आवश्यकताओं और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। रेलवे सलाहकार समिति में मिली इस जिम्मेदारी के बाद भिलाई क्षेत्र के यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से जुड़े मुद्दों को रेलवे के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की उम्मीद जताई जा रही है।



Related News
thumb

जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा बाजार, ट्राइफेड से जुड़कर राष्ट्...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल जनजातीय कलाकारों को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने के लि...


thumb

कुरूद में महाविद्यालयों की शैक्षणिक एवं अधोसंरचना व्यवस्था की समीक्षा

कुरूद अनुविभाग में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज अनुविभाग...


thumb

बालक बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, पाक्सो एक्ट की दी ज...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद के मार्गदर्शन में जिले में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों तथा ...


thumb

कांकेर बस्तर का प्रवेश द्वार, बस्तर की संस्कृति यहां से होती है शुर...

नव पदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर बस्तर संभाग का प्रवेश द्व...


thumb

जल जीवन मिशन के कार्यों की की कलेक्टर ने किया समीक्षा, शत-प्रतिशत भ...

कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित नल-जल योजनाओं की अद्यतन प्रगति,...


thumb

राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु भैया...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। इस पावन अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से धमतरी जिले की महिलाओं के चेहरों...