कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, 4 पुलिसकर्मी घायल

Posted On:- 2026-08-23




NH-30 पर घोड़ागांव के पास हुआ हादसा, सामने से आई कार ने मंत्री के वाहन को मारी टक्कर

कोंडागांव (वीएनएस)। कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा NH-30 पर घोड़ागांव के पास हुआ। दुर्घटना में काफिले के फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंत्री केदार कश्यप का काफिला NH-30 से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने मंत्री के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार काफिले के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी।

हादसे में फॉलो वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
घटना के बाद वन मंत्री केदार कश्यप खुद जिला अस्पताल पहुंचे और हादसे में घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। विधायक लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सामने से आ रही कार के चालक की क्या भूमिका थी, इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल सभी घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।



Related News
thumb

लैब में रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियनों की नौकरी गई

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में मरीजों की जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सोशल मीडिया रील बनाना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया।


thumb

मुरूमसिल्ली : एशिया का पहला सायफन डैम, बारिश में और भी बढ़ जाती ही ख...

पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में कई ऐसे जगह हैं, जो आज पिकनिट स्पॉट के तौर पर मशहूर हैं। बस्तर से लेकर अंबिकापुर तक यहां कई मशहूर जलप्रपात हैं, जो...


thumb

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 सहायक वन संरक्षकों की नई पदस...

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 64 सहायक वन संरक्षकों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।


thumb

पोषण माह 2026 : प्रदेशभर में होंगे जागरूकता और जनभागीदारी के कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के आयोजन को लेकर आज संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।


thumb

आत्मा के भेद-विज्ञान और सम्यक श्रद्धा से होता है आत्म-कल्याण: मुनि ...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (मालवीय रोड) एवं दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ में समयोपदेश वर्षायोग 2026 के तहत धार्मिक अनुष्ठानों, स्वाध्याय और प्रवचन ...


thumb

राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया।