लैब में रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियनों की नौकरी गई

Posted On:- 2026-09-02




दुर्ग (वीएनएस)। जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में मरीजों की जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सोशल मीडिया रील बनाना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया। लैब के अंदर ब्लड सैंपल और जांच उपकरणों के साथ बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। कार्रवाई के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने वीडियो में नजर आ रही तीनों महिला टेक्नीशियनों की सेवाएं समाप्त कर दीं।

लैब के अंदर बनाई रील, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
जानकारी के मुताबिक, तीनों टेक्नीशियनों ने 24 अगस्त को लैब के अंदर रील बनाई थी। करीब पांच दिन बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं लैब के भीतर अलग-अलग अंदाज में रील बनाती नजर आ रही हैं।

एक वीडियो में टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर कैटवॉक करते हुए रील बनाई गई, जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर वीडियो शूट किया गया। सरकारी अस्पताल की जांच लैब में इस तरह वीडियो बनाए जाने को विभाग ने गंभीरता से लिया।

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने अटल आरोग्य लैब के प्रभारी जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद लैब प्रभारी ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए HLL लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र भेजा।

मामले की जांच और पत्राचार के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने वीडियो में दिखाई दे रही तीनों महिला टेक्नीशियनों की सेवाएं समाप्त कर दीं।

मरीजों की जांच व्यवस्था पर भी नजर
स्वास्थ्य विभाग अब यह भी देख रहा है कि जिस समय लैब में रील बनाई जा रही थी, उस दौरान मरीजों की जांच, ब्लड सैंपल कलेक्शन या लैब की नियमित व्यवस्था प्रभावित हुई थी या नहीं। विभाग इस पहलू की भी जांच कर रहा है।

सिविल सर्जन ने की कार्रवाई की पुष्टि

सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के बाद लैब प्रभारी को नोटिस दिया गया था। प्रभारी की ओर से HLL लाइफकेयर लिमिटेड को संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया, जिसके बाद कंपनी ने वीडियो में दिखाई दे रहे स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दीं।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा ...


thumb

शिक्षा मंत्री का 3 दिवसीय बस्तर दौरा, आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था...

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बुधवार को अपने बस्तर संभाग के 3 दिवसीय प्रवास में सर्वप्रथम बीजापुर पहुँचकर ज़िले में संचालित आवासीय विद्यालयों...



thumb

सहायक प्राध्यापकों की भर्ती-पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब न करें : ट...

राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गति लाने उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय अधिकारियों की मंत्रा...


thumb

मुरूमसिल्ली : एशिया का पहला सायफन डैम, बारिश में और भी बढ़ जाती ही ख...

पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में कई ऐसे जगह हैं, जो आज पिकनिट स्पॉट के तौर पर मशहूर हैं। बस्तर से लेकर अंबिकापुर तक यहां कई मशहूर जलप्रपात हैं, जो...