भेड़ पालन से पशुपालक विद्याधर यादव को प्रतिवर्ष होता है 2 लाख की आमदनी

Posted On:- 2026-08-24




सफलता की कहानी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। पशुपालन पशुपालक परिवारों के लिए स्वरोजगार का मुख्य हिस्सा है। वह पशु धन को अपने खेती, दिनचर्या और रोजमर्रा जिंदगी में शामिल करते हैं। साथ ही प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण में अपना हम अहम भूमिका निभाते हैं। इसी कड़ी में बरमकेला ब्लाक के देवगांव निवासी विद्याधर यादव और उनका परिवार भेड़ और गाय पालन कार्य से स्वरोजगार स्थापित किया है।  

 पशुधन विभाग के उप संचालक डॉक्टर महेंद्र कुमार पांडेय ने पशुपालक विद्याधर यादव से उनके घर में मुलाकात कर, पशुधन के रखरखाव का अवलोकन किया। पशुपालक यादव ने जानकारी दी कि उनके पास लगभग 70 भेड़ और एक गाय है। इन भेड़ो को चराने के दौरान देखरेख, अन्य कुत्तो और हिंसक पशुओ से रक्षा के लिए दो विदेशी नस्ल के कुत्ते भी पाला है। 1 गाय से दूध उत्पादन होता है। पशुपालन से प्रतिवर्ष 2 लाख की आमदनी हो जाती है, जिसमें 50 हजार का चारा और दो व्यक्ति को सुबह शाम चरवाहा के रूप में रखा है। पशुधन विभाग के कर्मचारी नियमित रूप से पशुओ का टीकाकरण करते हैं।

 ग्रामीण अंचलों में आज भी पशुपालक के रूप में स्वरोजगार स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए पूरे परिवार की इच्छा शक्ति और पशुधन के प्रति प्रेम होना जरूरी है। साथ ही पशु से संबंधित बीमारी के इलाज और रखरखाव की जानकारी रखना जरूरी है। पशुपालक विद्याधर यादव का पूरा परिवार पशुपालन से उन्नति की ओर निरंतर अग्रसर है।



Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...