24 अगस्त को छिंदगढ़ विकासखंड में मेगा आयुष्मान कैंप, 186 टीमें संभालेंगी मोर्चा

Posted On:- 2026-08-24




सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बनेगा आयुष्मान कार्ड, 30 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

सुकमा (वीएनएस)। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 24 अगस्त सोमवार को छिंदगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में मेगा आयुष्मान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से इस अभियान में 186 टीमें मैदान में उतारी गई हैं। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

   जिला समन्वयक आयुष्मान कार्ड  अमृतेश ठाकुर ने बताया कि मेगा कैंप का आयोजन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। कुन्ना, मिचवार, डब्बा, पुसगुन्ना, कुंदनपाल, अधिकारीरास, पालेम, पेरमारास, कावराकोपा, चिड़पाल, कंकेपाल, टाहकवाड़ा, चियुरवाड़ा, टोंगरास, बोदरास, पेदारास, कुकानार, कोडरीपाल-2, सौतनार, कोकावाड़ा, गुम्मा, नेतानार, तालनार, गंजेनार, कवासीरास, उरमापाल, गुड़रा, मेखावाया, चिपुरपाल और केरातोंग समेत 30 गांवों में कैंप लगाए जाएंगे जिसमें 186 टीमों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाया जाएगा।

   जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मेगा आयुष्मान कैंप में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि जरूरत के समय उन्हें बेहतर इलाज का लाभ आसानी से मिल सके।



Related News
thumb

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिं...

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस स...


thumb

बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आजीविका के ...


thumb

‘बिहान’ योजना से जय कुमारी को मिला मत्स्य पालन का संबल

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्थायी आजीविका से जोड़ने के लिए संचालित ‘बिहान’ योजना का ला...


thumb

“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की...


thumb

महतारी वंदन ने बढ़ाई रक्षाबंधन की मिठास, उषा पांडे अब भाई के लिए खरी...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले यो...


thumb

रामानुजनगर में पहली बार सजा भव्य सावन श्रृंगार मेला, सोनम साहू बनीं...

सावन के पावन महीने की उमंग, पारंपरिक सौंदर्य और लोक संस्कृति को समर्पित ‘‘सावन श्रृंगार मेले‘‘ का भव्य आयोजन पहली बार रामानुजनगर स्थित होटल अन्नपूर...