सुकमा(वीएनएस)। आंगनबाड़ी केंद्र में एसएफएन एनजीओ के द्वारा किए गए मैटरनल एंड चाईल्ड हेल्थ बेसलाइन सर्वे के बाद जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें कोंटा विकासखंड में स्थित दूरस्थ सेक्टर कुंडेड और चिमलीपेंटा के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य सर्वे से सामने आई स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक के दौरान VHSND दिवस का भी आयोजन किया गया, जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण एवं आवश्यक देखभाल को लेकर जानकारी साझा की गई। साथ ही, समुदाय तक स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान आगामी माह से शुरू होने वाले एक्शन प्लान पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वे के निष्कर्षों के आधार पर मातृ एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर तालमेल पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस स...
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आजीविका के ...
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्थायी आजीविका से जोड़ने के लिए संचालित ‘बिहान’ योजना का ला...
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले यो...
सावन के पावन महीने की उमंग, पारंपरिक सौंदर्य और लोक संस्कृति को समर्पित ‘‘सावन श्रृंगार मेले‘‘ का भव्य आयोजन पहली बार रामानुजनगर स्थित होटल अन्नपूर...