अनुष्का रंजन और आदित्य सील बने माता-पिता

Posted On:- 2026-08-24





मुंबई (वीएनएस)।  बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने शादी के करीब 5 साल बाद अपने घर जुड़वा बेटियों का स्वागत किया है। दोनों का जन्म 23 अगस्त को हुआ है। अनुष्का और आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया और दोनों बेटियों के नामों का खुलासा भी किया है। फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे।
अनुष्का और आदित्य ने अपनी संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, हम यह खुशखबरी आपके साथ करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हमारी बेटियां- वीरा रंजन सील और माही रंजन सील का जन्म 23 अगस्त 2026 को हुआ है। उनके आने से हमारे दिल खुशियों से भर गए हैं। हमारी जिंदगी को रोशन करने के लिए हमारी नन्हीं परियां आ चुकी हैं। दोनों ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी जुड़वा बेटियों को वीरा और माही नाम दिए हैं।
आदित्य से अनुष्का की पहली मुलाकात अपनी मां द्वारा आयाेजित एक चैरेटी फैशन शो में हुई थी। कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 नवंबर, 2021 को दोनों ने मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचा ली थी। इसी साल मई में दोनों ने ऐलान किया था कि वह माता-पिता बनने की उम्मीद कर रहे हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि वह IVF तकनीक के जरिए अपना परिवार शुरू करने जा रही हैं।



Related News
thumb

प्राइम वीडियो पर आलिया-शाहीन की ‘डोंट बी शाय’ का ग्लोबल प्रीमियर 25...

प्राइम वीडियो, भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सर्विस, ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर...


thumb

पूरी कहानी सुनना पसंद करती हैं दीपिका पादुकोण, फुल नरेशन के बिना नह...

अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया था।


thumb

चार किरदार, एक अनोखी 'वाइब' और ढेर सारे सवाल; कल आएगा टीजर

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने आज अपनी आने वाली थिएटर फिल्म 'वाइब' का टीजर पोस्टर जारी किया है।


thumb

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए कालीन भैया की शहर वापसी, फिल्म के प्रमोश...

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर


thumb

इस दशहरे 'नई नवेली' के साथ होगा धमाका, यामी गौतम की फिल्म का ऐलान

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येल्लो ने यामी गौतम धर अभिनीत भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म नई नवेली की घोषणा की है। यह फ़िल्म त्य...