चेन्नई (वीएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने घरेलू खर्च का बोझ कम करने के लिए बड़ी योजना की घोषणा की है। ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। योजना से करीब 13 लाख परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है और इसे आगामी पोंगल से लागू किया जाएगा।
4 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च का अनुमान
सरकार के मुताबिक इस योजना के संचालन पर हर साल करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विधानसभा में नियम 110 के तहत इस योजना की घोषणा की गई।
योजना के तहत लाभार्थी मौजूदा वितरण व्यवस्था के जरिए एलपीजी सिलेंडर खरीदेंगे। इसके बाद साल में तीन सिलेंडरों की निर्धारित लागत सीधे लाभार्थियों के पंजीकृत बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
25 लाख रुपये तक आय वाले परिवार पात्र
योजना के लिए 25 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार आवेदन कर सकेंगे। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ छोटे एवं सीमांत किसान, दिव्यांगजनों के परिवार और अन्य कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है।
सरकार का उद्देश्य एलपीजी रिफिल की बढ़ती लागत से परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम करना है। महंगाई के चलते कई परिवारों के लिए नियमित रूप से गैस सिलेंडर भराना मुश्किल हो रहा है।
महिलाओं को भी मिलेगा सीधा फायदा
सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी। आर्थिक परेशानी के कारण कई परिवार एलपीजी की जगह लकड़ी या अन्य पारंपरिक ईंधनों का इस्तेमाल करने लगते हैं। मुफ्त सिलेंडर की सहायता से स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
पोंगल से पहले जारी होंगे नियम
योजना लागू होने से पहले आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता सत्यापन और राशि हस्तांतरण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। लाभार्थियों की पहचान और उनके एलपीजी कनेक्शन को बैंक खातों से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग, बैंक और तेल विपणन कंपनियों के बीच समन्वय भी किया जाएगा।
बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है।
भारत और भूटान के बीच दशकों पुरानी मित्रता अब पारंपरिक विकास सहयोग से आगे बढ़कर व्यापक और भविष्य-केंद्रित रणनीतिक साझेदारी का रूप ले रही है।
महाराष्ट्र के अमरावती में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में आग लग गई
सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने के राजस्थान सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती ...
भाजपा मुख्यालय में रविवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश प्रभारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित सात चुनावी...