चिंतावागु नदी बनी चुनौती तो नगर सेना बनी सहारा, बोट से ग्रामीणों को सुरक्षित कराया पार

Posted On:- 2026-08-24




रायपुर (वीएनएस)। बीजापुर जिले में उफनती चिंतावागु नदी के तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के बीच नगर सेना (DDRF) की बचाव टीम ने गुड्डीपाल गांव की एक बीमार महिला विमला अंगनपल्ली और उनके परिजनों को सुरक्षित नदी पार कराकर बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया और जीवन बचाया।

नगर सेना की टीम ने बोट के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित नदी पार कराया
बीजापुर जिले में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने पर जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल पूरी तत्परता से ग्रामीणों की मदद में जुटे हैं। तहसील बीजापुर के ग्राम चिन्नाकवाली के पास चिंतावागु नदी में पानी का बहाव बढ़ने से नदी पार करना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया। स्थिति को देखते हुए नगर सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर बोट के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित नदी पार कराया।

अस्वस्थ ग्रामीणों को प्राथमिकता से पहुंचाया सुरक्षित
चिंतावागु नदी में तेज बहाव के बीच नगर सेना के जवानों ने पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ बोट का संचालन किया। टीम ने विशेष रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित नदी के दूसरे छोर तक पहुंचाया। इससे ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार तक पहुंचने में मदद मिली। नगर सेना के जवानों की तत्परता और सेवा भावना से बारिश के बीच ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। कठिन परिस्थितियों में जवानों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों की मदद की।

मुश्किल समय में ग्रामीणों के साथ प्रशासन
बारिश के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। चिन्नाकवाली के पास चिंतावागु नदी में नगर सेना की यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण है। ग्रामीणों ने संकट की घड़ी में मदद के लिए नगर सेना के जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

PWD में लागू होगा 'वमिस', सम्पूर्ण कार्यप्रणाली होगी पारदर्शी

लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों के डिजिटल प्रबंधन के लिए वर्क एण्ड अकाउंट्स मैनेजमेंट इंटीग्रेशन सिस्टम (WAMIS) लागू किया जाएगा।


thumb

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक में किए मां नर्मदा के दर्शन

श्रावण मास के अंतिम सोमवार उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मध्यप्रदेश के पवित्र नर्मदा नगरी अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन किए। उन्होंने नर्मदा उ...


thumb

मंदिर के पास मिला नवजात, डायल-112 बनी सहारा: समय पर पहुंचाया अस्पताल

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल सामने आई है।


thumb

बिलासपुर में लगेगा BPCL का CBG प्लांट, NGT ने जमीन आवंटन के खिलाफ य...

बिलासपुर के ग्राम कछार में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के प्रस्तावित कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट को लेकर नेशनल


thumb

राजधानी में फिर डबल मर्डर, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : कन्हैया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा और रायपुरा में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड पर ग...