उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक में किए मां नर्मदा के दर्शन

Posted On:- 2026-08-24




नर्मदा कुंड और जलेश्वर माहदेव में की पूजा-अर्चना

रायपुर (वीएनएस)। श्रावण मास के अंतिम सोमवार उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मध्यप्रदेश के पवित्र नर्मदा नगरी अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन किए। उन्होंने नर्मदा उद्गम स्थल स्थित नर्मदा कुंड में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नर्मदा कुंड एवं नर्मदा उद्गम स्थल के पवित्र परिसर में पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने जलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अमरकंटक में धार्मिक आस्था का विशेष महत्व रहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण और जनहित की कामना करते हुए मां नर्मदा से प्रार्थना की।



Related News
thumb

PWD में लागू होगा 'वमिस', सम्पूर्ण कार्यप्रणाली होगी पारदर्शी

लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों के डिजिटल प्रबंधन के लिए वर्क एण्ड अकाउंट्स मैनेजमेंट इंटीग्रेशन सिस्टम (WAMIS) लागू किया जाएगा।


thumb

चिंतावागु नदी बनी चुनौती तो नगर सेना बनी सहारा, बोट से ग्रामीणों को...

बीजापुर जिले में उफनती चिंतावागु नदी के तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के बीच नगर सेना (DDRF) की बचाव टीम ने गुड्डीपाल


thumb

मंदिर के पास मिला नवजात, डायल-112 बनी सहारा: समय पर पहुंचाया अस्पताल

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल सामने आई है।


thumb

बिलासपुर में लगेगा BPCL का CBG प्लांट, NGT ने जमीन आवंटन के खिलाफ य...

बिलासपुर के ग्राम कछार में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के प्रस्तावित कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट को लेकर नेशनल


thumb

राजधानी में फिर डबल मर्डर, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : कन्हैया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा और रायपुरा में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड पर ग...