सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय संभागस्तरीय कार्यशाला की शुरुआत

Posted On:- 2026-08-24




अम्बिकापुर (वीएनएस)। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में 24 एवं 25 अगस्त को दो दिवसीय संभागस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से आए अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के पहले दिन सूचना का अधिकार अधिनियम की प्रमुख धाराओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसएलएमटी एवं डीएलएमटी के प्रशिक्षकों द्वारा आरटीआई की विभिन्न धाराओं पर प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। इस दौरान आरटीआई आवेदनों के निराकरण के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों एवं उनके समाधान से संबंधित अपने अनुभव साझा किए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अपने-अपने जिले एवं विकासखंड स्तर पर इसी प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।




Related News
thumb

जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी ...

आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए...


thumb

नशामुक्ति और पोषण का संदेश लेकर युवाओं ने लिया स्वस्थ एवं जिम्मेदार...

युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज स्वर्गीय छोटेला...


thumb

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए धमतरी जिले में 3 हजार से अधिक छात्र...

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत धमतरी जिले में इस वर्ष छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए 3 हजार से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं।...


thumb

पीढ़ियों से संरक्षित ‘चिरपोटी टमाटर’ को मिली कानूनी पहचान

जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम गुहनानाला के किसान बंसी लाल सोरी द्वारा पीढ़ियों से संरक्षित स्थानीय एवं पारंपरिक ‘चिरपोटी टमाटर’ किस्म को पौधा किस...


thumb

पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय में बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी सेवा शर्तों एवं शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुरूप जिला पंचायत धमतरी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित का...


thumb

नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में...