शारदा के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार

Posted On:- 2026-08-24




कोण्डागांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि यह राशि उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की राह भी आसान कर रही है।

कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोलियारी डीही की रहने वाली शारदा नाग के लिए भी महतारी वंदन योजना आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास का आधार बनी है। शारदा ने बताया कि घर-गृहस्थी चलाने और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में कई बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

शारदा के जीवन में महतारी वंदन योजना उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्हें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलने लगी। उन्होंने बताया कि अब वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पहले की तरह परेशान नहीं होतीं। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से उन्होंने कुछ पैसे बचाने शुरू किए और अपने घर के पास छोटी सी किराना दुकान शुरू कर ली। आज उनकी दुकान से परिवार की आमदनी में वृद्धि हुई है। इससे बच्चों की पढ़ाई में भी मदद मिल रही है। उन्होंने रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की राशि को विष्णु भईया की सौगात मानते हुए कहा कि त्योहार की खुशियों के साथ उनके परिवार की आर्थिक खुशियों को भी बढ़ाया है।



Related News
thumb

लैब में रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियनों की नौकरी गई

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में मरीजों की जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सोशल मीडिया रील बनाना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया।


thumb

मुरूमसिल्ली : एशिया का पहला सायफन डैम, बारिश में और भी बढ़ जाती ही ख...

पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में कई ऐसे जगह हैं, जो आज पिकनिट स्पॉट के तौर पर मशहूर हैं। बस्तर से लेकर अंबिकापुर तक यहां कई मशहूर जलप्रपात हैं, जो...


thumb

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 सहायक वन संरक्षकों की नई पदस...

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 64 सहायक वन संरक्षकों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।


thumb

पोषण माह 2026 : प्रदेशभर में होंगे जागरूकता और जनभागीदारी के कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के आयोजन को लेकर आज संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।


thumb

आत्मा के भेद-विज्ञान और सम्यक श्रद्धा से होता है आत्म-कल्याण: मुनि ...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (मालवीय रोड) एवं दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ में समयोपदेश वर्षायोग 2026 के तहत धार्मिक अनुष्ठानों, स्वाध्याय और प्रवचन ...


thumb

राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया।