स्व-सहायता समूह से मिली नई राह, लखपति दीदी बनीं अंजू यादव

Posted On:- 2026-08-24




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कुनकुरी की रहने वाली अंजू यादव कभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थीं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने और आय का स्थायी साधन जुटाने में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत बना।

स्व-सहायता समूह के माध्यम से अंजू यादव को ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग उन्होंने बकरी पालन के साथ-साथ एक फैंसी दुकान शुरू करने में किया। मेहनत और लगन से उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया, जिससे उनकी आमदनी में लगातार वृद्धि हुई और परिवार को आर्थिक मजबूती मिली।

आज अंजू यादव न केवल अपने परिवार की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी कर रही हैं, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत और आय से खुद का पक्का मकान बनवाया और एक वाहन भी खरीदा। आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए उनका जीवन अब दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन गया है।

सरकार की इस पहल से अंजू यादव की आजीविका और आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है। अपने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी पहल का स्वागत किया।




Related News
thumb

राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक : भरोसा, सुरक्षा की भावना...

राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक तथा भरोसा, सुरक्षा और साथ का भी रिश्ता है। इसी भावना को साकार करती शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं औ...


thumb

महतारी वंदन हर महीने का उपहार, संग में विष्णु भैया का प्यार, केवंरा...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और उस भरोसे का प्रतीक है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत...


thumb

छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें तराशने का सुनहरा अवसरर :...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं की खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें निखारने और भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के उद...


thumb

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत करें निराकरण :...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की व...


thumb

जश लर्न, जश क्वेस्ट, स्मार्ट क्लास सहित शैक्षणिक नवाचारों की प्रभाव...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता बढ़ाने तथा...