राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक : भरोसा, सुरक्षा की भावना को साकार करती जनकल्याणकारी योजनाएं

Posted On:- 2026-08-24




महासमुंद (वीएनएस)। राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक तथा भरोसा, सुरक्षा और साथ का भी रिश्ता है। इसी भावना को साकार करती शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं और बेटियों के जीवन में नई खुशियां ला रही हैं। “राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ "विष्णु भैया संग की बात” की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बन रही है।

जिला मुख्यालय महासमुंद के बजरंग चैक, वार्ड क्रमांक 11, नयापारा निवासी आरती जगत भी इस योजना से लाभान्वित होकर बेहद खुश हैं। द्वितीय बालिका के जन्म पर उन्हें शासन की ओर से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से परिवार को आर्थिक राहत मिली और बेटी के जन्म की खुशियां और भी बढ़ गईं। आरती जगत ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी गई। आवश्यक दस्तावेज एवं पंजीयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हुआ। शासन से मिली सहायता राशि का उपयोग नवजात बालिका एवं माता के पोषण, स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक देखभाल में किया गया।

आरती जगत कहती हैं कि आर्थिक सहयोग मिलने से परिवार को काफी सहारा मिला है। बेटी के जन्म को लेकर पूरे परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए बेहद लाभदायक है। इससे महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।



Related News
thumb

महतारी वंदन हर महीने का उपहार, संग में विष्णु भैया का प्यार, केवंरा...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और उस भरोसे का प्रतीक है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत...


thumb

छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें तराशने का सुनहरा अवसरर :...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं की खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें निखारने और भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के उद...


thumb

स्व-सहायता समूह से मिली नई राह, लखपति दीदी बनीं अंजू यादव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कुनकुरी की रहने वाली अंजू यादव कभी आर्थिक परेशानियो...


thumb

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत करें निराकरण :...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की व...


thumb

जश लर्न, जश क्वेस्ट, स्मार्ट क्लास सहित शैक्षणिक नवाचारों की प्रभाव...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता बढ़ाने तथा...