रायपुर (वीएनएस)। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की गई।
रुद्राभिषेक में दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज ने उपस्थित होकर समाज को आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में पं. प्रमोद मिश्रा एवं पं. आशीष बाजपेई ने शिव अर्चना की। इस कार्यक्रम के संयोजक श्रीकांत अवस्थी, जयशंकर तिवारी तथा समस्त महिला मंडल एवं युवा मंडल थे। कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।
जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जारी 21 दिवसीय इक्तिसा जाप 15 वे दिन जेन अल्फा (बच्चों) ने इक्तिसा जाप व महाआरती में उत्साहपूर्वक भाग लिया
सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपका
जयंती स्टेडियम में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित सावन शिवमहापुराण कथा के तृतीय वर्ष के आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।