मानवता की मिसाल: शकुंतला फाउंडेशन ने बेबस परिवार को पहुंचाया सहारा

Posted On:- 2026-08-25




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार अपने लाडले के पार्थिव देह को उसके गृह ग्राम मलकानगिरी (उड़ीसा) तक ले जाने में असमर्थ था।

परिवार की पीड़ा की जानकारी जैसे ही शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता सिंह को मिली, उन्होंने तत्काल सहयोग की पहल की।

स्मिता सिंह के प्रयासों से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम के संस्थापक एवं चार्टर प्रेसिडेंट रोटे. एस. के. श्रीवास्तव, समाजसेविका मुस्कान खंडेलवाल एवं अन्य सहयोगियों के संयुक्त सहयोग से एम्बुलेंस की व्यवस्था कर पार्थिव देह को सम्मान के साथ उसके गंतव्य मलकानगिरी, उड़ीसा तक पहुंचाया गया।

परिजनों ने इस कठिन समय में मिले सहयोग के लिए शकुंतला फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम के अध्यक्ष रोटे. एस. के. श्रीवास्तव, मुस्कान खंडेलवाल गोविंद अग्रवाल, महेश दुबे, विवेक सोलंकी, विजयलक्ष्मी नायडू, मनीष अग्रवाल अनुश्रीका हृदय से आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

जैन दादाबाड़ी में जेन अल्फा ने दादागुरुदेव इक्तिसा और महाआरती में भा...

जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जारी 21 दिवसीय इक्तिसा जाप 15 वे दिन जेन अल्फा (बच्चों) ने इक्तिसा जाप व महाआरती में उत्साहपूर्वक भाग लिया



thumb

सावन के अंतिम सोमवार कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने किया रुद्राभिषेक

कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर


thumb

शिवनाथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक चंद्राकर, महमरा एनिकट में...

सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपका


thumb

शिवमहापुराण सुनने पहुंचे इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’

जयंती स्टेडियम में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित सावन शिवमहापुराण कथा के तृतीय वर्ष के आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।