नवोदय विद्यालय सुपगांव में विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को मिली अधिकार और कानून की जानकारी

Posted On:- 2026-08-25




नारायणपुर (वीएनएस)। 24 आगस्त को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सचिव गायत्री साय के नेतृत्व में अधिकार मित्र रेणुका बघेल द्वारा पी.एम. जवाहर नवोदय विद्यालय, सुपगांव, जिला नारायणपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में विद्यार्थियों को कानून की जानकारी के साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि कानून प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अन्याय की स्थिति में विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल तस्करी, बाल श्रम, गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (च्व्ब्ैव् ।बज) सहित बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने साथ होने वाले किसी भी अनुचित व्यवहार को छिपाने के बजाय तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को बताने के लिए प्रेरित किया गया। वर्तमान डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, व्ज्च्, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताई गईं।

अधिकार मित्र रेणुका बघेल ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि कानून की जानकारी ही व्यक्ति को अपने अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी बाल अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, आत्म-सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा की समझ विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक विधिक जानकारी प्रदान की गई।



Related News
thumb

सूरजपुर:निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं...



thumb

धान के बदले अन्य फसलें लगाने पर मिलेगी 15,000 रुपए तक की सहायता राशि

बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्द...


thumb

वीबी जीरामजी योजना से दीपावली से पूर्व 90 श्रमिकों को मिल रहा काम

।वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेली में सामुदायिक उपयोग हेतु परकोलेशन टैंक बघेली भाठा का निर्माण कार्य प्रगतिरत...


thumb

अम्बिकापुर:26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ...

26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों का उत्साह और मेहनत देखने को मिल रही है। निर्धारित खेल मैदानों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ अप...


thumb

'मन की बात’ लोकशक्ति की आराधना और देशवासियों से संवाद का सशक्त माध्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू ...