बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला सशक्तिकरण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Posted On:- 2026-08-25




नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेंद्र महिनाग के निर्देश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

यह कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महावीर चौक, जिला नारायणपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लगभग 440 किशोरी बालिकाएं लाभान्वित हुईं। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं मिशन शक्ति अंतर्गत जेंडर विशेषज्ञ वीणा नेताम ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, बालिकाओं की शिक्षा तथा महिलाओं के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मास्टर ट्रेनर प्रेमलाल नाग द्वारा किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यवहारिक एवं उपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विषम एवं आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने, सही शारीरिक मुद्रा अपनाने, त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित रूप से बचाव करने के सरल एवं प्रभावी उपाय बताए गए। बालिकाओं को समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध अथवा विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय साहसपूर्वक सहायता मांगना, आसपास के लोगों को सचेत करना और तत्काल सुरक्षित स्थान की ओर जाना आवश्यक है। साथ ही डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं युवतियों को जागरूक, सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा उनमें आत्मविश्वास की भावना विकसित करना रहा। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का आयोजन जिला मिशन समन्वयक बिंदेश्वरी साहू, वित्तीय साक्षरता टेकेश्वर सिन्हा, महतारी वंदन ऑपरेटर आशीष पोटाई एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर प्रेमलाल नाग के समन्वय से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश सिंह, मनोज बागड़े, शिक्षिका करुणा मंडावी सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।



Related News
thumb

कोकियाखार शासकीय उचित मूल्य दुकान की शिकायत पर खाद्य विभाग ने की जांच

जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकियाखार स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में एक माह का चावल रोकने तथा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर ...


thumb

जिले में 01 जून से अब तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.6 प्रतिशत

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 25 अगस्त 2026 तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औस...


thumb

महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की ज...


thumb

ऊर्जा के भविष्य पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, राष्ट्रीय विज्ञान सं...

विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किय...


thumb

ग्राम सभा व जनसंवाद 2.0 के माध्यम से ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी अध...

जिले में ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अ...


thumb

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय म...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दन्तेवाड़ा जिले में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्...