जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ी की निवासी हेमलता मनहर आज आधुनिक कृषि तकनीक और महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली हेमलता ने नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी और आज पूरे क्षेत्र में सम्मान से ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से पहचानी जाती हैं।
नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से हेमलता किसानों के खेतों में ड्रोन द्वारा नैनो उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर आधुनिक कृषि को बढ़ावा दे रही हैं। तकनीक के उपयोग से किसानों का समय और श्रम बचाने के साथ-साथ वे स्वयं भी रोजगार का सशक्त माध्यम तैयार कर चुकी हैं। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने गांव की अनेक महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
हेमलता बताती हैं कि ड्रोन के माध्यम से कृषि कार्य करने पर उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1 से 2 लाख रुपये तक की आय हो रही है। इस आय से वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग कर रही हैं। उनके अनुसार आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ समाज में मिली पहचान उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना ने जहां उन्हें सम्मानजनक रोजगार का अवसर दिया, वहीं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता रोजमर्रा की जरूरतों में संबल प्रदान कर रही है। ऐसी योजनाओं से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हेमलता मनहर ने कहा कि हमारे विष्णु भैया बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। शासन की योजनाओं ने महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया है।
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...
इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...
कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...
एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...
नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...