राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’

Posted On:- 2026-08-25




दन्तेवाड़ा (वीएनएस)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दन्तेवाड़ा जिले में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय, दन्तेवाड़ा में किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

जिला स्तरीय आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं एवं खिलाडि़यों को खेल, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए उन्हें संवाद एवं सहभागिता का सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे तक अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात माय भारत स्वयंसेवकों एवं स्थानीय खिलाडि़यों के बीच युवा संवाद एवं अनुभव साझा सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें देश एवं राज्य में खेल अधोसंरचना में हुए बदलाव, खेल सुविधाओं एवं कोचिंग के विस्तार तथा भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

संवाद के दौरान जमीनी स्तर तक खेल सुविधाओं एवं अवसरों का विस्तार, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं की पहचान एवं विकास, युवा नेतृत्व एवं शासन व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में डिजिटल सहभागिता के माध्यम से युवाओं से सुझाव एवं नवाचारी विचार भी प्राप्त किए जाएंगे। प्रतिभागियों को क्यूआर कोड के माध्यम से सुझाव साझा करने के साथ ही वीबीवाईएलडी क्विज में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन दन्तेवाड़ा के युवाओं को खेल, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।




Related News
thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं।


thumb

कलेक्टर ने सिकल सेल के दो साल के कार्यों की समीक्षा, मरीजों को बेहत...

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था के द्वारा आज 25 अगस्त 2026 को कलेक्टर सभाकक्ष में सिकल सेल संगवार...


thumb

सीईओ अभिषेक ने नोडल अधिकारियों को आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने ...

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


thumb

कोकियाखार शासकीय उचित मूल्य दुकान की शिकायत पर खाद्य विभाग ने की जांच

जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकियाखार स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में एक माह का चावल रोकने तथा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर ...


thumb

जिले में 01 जून से अब तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.6 प्रतिशत

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 25 अगस्त 2026 तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औस...


thumb

महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की ज...