कोरबा (वीएनएस)। 24 अगस्त को सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भारती ने बताया कि बांध के जल भराव को नियंत्रित करने के लिए जल द्वारों की कुल ओपनिंग 2.00 मीटर को कम किया जाकर 1.50 मीटर किया गया। वर्तमान में अतिरिक्त पानी की मात्रा को 3 रेडियल गेट नं 5 से 0.40 मीटर गेट नं 6 से 0.70 मीटर एवं गेट नं 7 से 0.40 मीटर एवं पावर हाउस के माध्यम से निकाला जा रहा है। अभी बांध का जलस्तर 358.33 मीटर (92.06ः) है। पानी का इनफ्लो 7930 क्यूसेक एवं आउट फ्लो रेडियल गेट से 8755 क्यूसेक एवं पावर हाउस से 9000 क्यूसेक कुल 17755 क्यूसेक है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कृषि, पशुधन चिकित्सा, मत्स्...
कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद...
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...
महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत्...