महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से प्रिया पाण्डेय की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

Posted On:- 2026-08-26




राजनांदगांव (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राजनांदगांव निवासी श्रीमती प्रिया पाण्डेय के लिए भी योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष खुशी लेकर आई। उन्होंने योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग रक्षाबंधन की तैयारियों में किया और इसके लिए मुख्यमंत्री  विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रीमती प्रिया पाण्डेय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना की किस्त से उन्हें काफी मदद मिली। इस राशि से उन्होंने त्योहार की तैयारियां की और अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व खुशी से मनाएंगी। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के हित में संचालित यह योजना उनके लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध हो रही है। श्रीमती प्रिया पाण्डेय ने कहा कि महतारी वंदन योजना से हमें आर्थिक सहायता के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी मिली है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली किस्त से त्योहार की तैयारियां अच्छे से कर पाई। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का हृदय से आभार व्यक्त की।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कृषि, पशुधन चिकित्सा, मत्स्...


thumb

नियम विरूद्ध कीटनाशी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं पर कृषि विभाग ...

कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद...


thumb

मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...


thumb

मिनीमात बांगो बांध के जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट

24 अगस्त को सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भा...


thumb

जलकर बकाया पर सरचार्ज में 50 फीसदी की छूट

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत्...