कलेक्टर ने जनमन योजना अंतर्गत बनाए जा रहे आवासीय हॉस्टल का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-08-26




20 दिन में काम पूरा करने के दिए निर्देश

धमतरी (वीएनएस)।  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज बाजारकुर्रीडीह में जनमन योजना के अंतर्गत  निर्माणाधीन 50 सीटर हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए भवन के विभिन्न कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता,  निर्धारित समय-सीमा की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में प्रस्तावित कक्षों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत जैसी आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी पूछा। साथ ही भवन की सुरक्षा और निर्धारित निर्माण मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने शेष कार्य को 20 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस आवासीय विद्यालय के तैयार होने से कमार जनजाति के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके बेहतर भविष्य के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  विमल साहू सहित क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी, जनजातीय एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से मिला संबल, डेयरी फार्मिंग को बनाय...

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य खेतों तक पानी पहुंचाने, हर खेत को पानी उपलब्ध कराने और ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ के उद्देश्य पर काम करती है...


thumb

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके...


thumb

कलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में आवारा पशुओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्...

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा एवं घुमंतू पशुओं की रोकथाम तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आज कलेक्ट्रेट...


thumb

भीतघरा मध्यम जलाशय योजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.80 करोड़ रूपए स...

त्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-बगीचा की भीतघरा मध्यम जलाशय योजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2 करोड़ 80 लाख 32 हजार रूपए...


thumb

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से देव कुमारी की रक्षाबंधन की खुशि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026 में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67.28 लाख बहनों के खातों में ...


thumb

रक्षाबंधन से पहले 31वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, आशा ठाकुर ने जताया व...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026 में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67.28 लाख बहनों के खातों में ...