कलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में आवारा पशुओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई संपन्न

Posted On:- 2026-08-27




आवारा पशुओं से हादसे रोकने प्रशासन का बड़ा एक्शन, अब पशुपालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमसीबी (वीएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा एवं घुमंतू पशुओं की रोकथाम तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा और पशुओं की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, डॉ. वी.आर.एस.बघेल पशुपालन विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, गौ सेवा समिति एवं गौ रक्षक दल के सदस्य तथा पशुपालक उपस्थित रहे।

सड़क पर पशु छोड़ने वाले पशुपालकों को नोटिस : 

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने वाले पशुपालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मनेन्द्रगढ़ एसडीएम को पशुपालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पशुपालकों को समझाइश देने के बाद भी यदि उनके पशु सड़क पर पाए जाते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को सड़क पर खुला न छोड़ें। विशेष रूप से  NH-43 के आसपास पशुपालन करने वाले लोगों का सर्च अभियान चलाकर उनके पशुओं की टैगिंग कराई जाए, ताकि पशुओं के मालिक की पहचान आसानी से हो सके।

1,075 पशुओं की टैगिंग, अब ट्रैकिंग की तैयारी : 

पशु विभाग ने बताया कि अब तक 1,075 पशुओं पर टैग लगाया जा चुका है। इस पर कलेक्टर ने सभी पशुओं की टैगिंग पूर्ण करने के साथ ही उनकी ट्रैकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं में आवारा पशुओं को रखने की व्यवस्था मजबूत करने तथा गोठानों में अस्थायी बैरिकेडिंग कराने को कहा। साथ ही काउ कैचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

NH-43 में अवारा पशुओं पर रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश : 

नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने बताया कि खेड़िया टॉकीज से सिद्ध बाबा मंदिर तक आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता था। इस समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खेड़िया टॉकीज के पास चपाती हटाने की बात भी सामने रखी गई।

बैठक में  NH-43 पर विचरण करने वाले पशुओं पर रेडियम पट्टी एवं टैग लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे रात के समय वाहन चालकों को पशु दूर से दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

गोठानों की व्यवस्था के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव : 

जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम ने गोठानों की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

दुर्घटना की स्थिति में बाधा डालने वालों पर भी होगी कार्रवाई : 

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने कहा कि सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गौ रक्षक दल के सदस्यों से कहा कि दुर्घटना होने पर घायल अथवा दुर्घटनाग्रस्त पशु को हटाने के लिए आने वाली संबंधित टीम को किसी प्रकार की रोक-टोक या बाधा न पहुंचाई जाए। ऐसा करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिम्मेदारी तय कर सख्ती से लागू होंगे निर्देश : 

कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए टैगिंग, ट्रैकिंग, गौशाला एवं गोठानों में व्यवस्था, काउ कैचर, अस्थायी बैरिकेडिंग और पशुपालकों पर कार्रवाई को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि  NH-43 एवं प्रमुख सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले पशुपालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




Related News
thumb

माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवा...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय, बसना में खेलो इंडिया संवाद - खेल की बात पीएम म...


thumb

प्रत्येक युवा खेल के लिए एक घंटा समय निकालें-सांसद भोजराज नाग

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इं़िडया संवाद कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया, देशभर के लाखों युवा इसमें वर्चुअली रूप ...


thumb

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन,लोगों ने सुझाव दिए

समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री शत्रुघ्न सिंह और श्री एम.के.राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिव...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी सावित्री के परिवार का आर्थिक संबल, बहनों के ल...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


thumb

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकर...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प...


thumb

भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव : महिलाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिय...

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास...