माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम

Posted On:- 2026-08-27




रायपुर(वीएनएस)।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय, बसना में खेलो इंडिया संवाद - खेल की बात पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खेलों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री विनय कुमार लहंगे उपस्थित रहे। इस अवसर पर बसना एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार श्री नितिन ठाकुर, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेंद्र साव, सांसद प्रतिनिधि श्री नवीन साव, विधायक प्रतिनिधि श्री महित पटेल, प्रोफेसर विजय एवं माय भारत प्रभारी श्री अभिषेक दास सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। संवाद के माध्यम से खेल, युवा शक्ति, अनुशासन, स्वास्थ्य, नेतृत्व, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर श्री विनय कुमार लहंगे ने विद्यार्थियों से खेलो इंडिया संवाद एवं खेलों के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्हें खेल सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यार्थियों से ऑनलाइन स्कैनर के माध्यम से उनके विचार एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर खेलो इंडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही युवाओं को माय भारत से जोड़ने के उद्देश्य से माय भारत पोर्टल पर नए वालंटियर्स का पंजीयन भी कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन महासमुंद एवं माय भारत युवा कार्यक्रम द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया।



Related News
thumb

प्रत्येक युवा खेल के लिए एक घंटा समय निकालें-सांसद भोजराज नाग

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इं़िडया संवाद कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया, देशभर के लाखों युवा इसमें वर्चुअली रूप ...


thumb

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन,लोगों ने सुझाव दिए

समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री शत्रुघ्न सिंह और श्री एम.के.राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिव...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी सावित्री के परिवार का आर्थिक संबल, बहनों के ल...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


thumb

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकर...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प...


thumb

भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव : महिलाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिय...

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास...