प्रत्येक युवा खेल के लिए एक घंटा समय निकालें-सांसद भोजराज नाग

Posted On:- 2026-08-27




रायपुर(वीएऩएस)।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इं़िडया संवाद कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया, देशभर के लाखों युवा इसमें वर्चुअली रूप से जुड़े हुए थे। रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सिंगारभाट कांकेर में वर्चुअल कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी। लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव और महेश जैन तथा राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी एवं भारतीय खेल प्राधिकरण की एथेलिट कु. हर्षिता साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री भोजराज नाग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के युवा पीढ़ी से कहा था कि ‘‘उठो, जागो और चलते रहो, जब तक लक्ष्य न मिल जाए’। मेहनत करके ही हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं, हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है, वहीं हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्हांेने सभी युवाओं को खेल के लिए समय निकालने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह जल्दी उठें और कम से कम एक घंटा खेल के लिए समय निकालें, योगा करें, साइकिल चलाएं। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले लोग सुबह जल्दी उठकर अपने घर के कामकाज में लग जाते थे और शाम को सामूहिक रूप से आगामी दिवस के काम की रूपरेखा तय करते थे। आधुनिक युग नए तकनीक का है, हम उसका उपयोग करते हुए अपने शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालें। सुबह एक घंटा खेल में व्यतीत करें, पहले अपने रूचि को पहचानें और लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें, शासन-प्रशासन हर संभव मदद करेगी। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी नागरिकों को अपना परिवार मानते हैं। इसी प्रकार हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर ओलंपिक की भी शुरूआत की है। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल को अपनाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि हर खेल की अपनी विशिष्टता होती है, जो भी खेल रहे हैं, उसे गंभीरता से लें और जो भी दायित्व मिला है उसका भलीभांति निर्वहन करें। उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि जो खेलता है वह नशा से भी दूर रहता है, इसलिए खेल को भी अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम को एथेेलिट एवं तीरंदाज कु. हर्षिता साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, कृषि महाविद्यालय कांकेर के अधिष्ठाता आदिकांत प्रधान, डिप्टी कलेक्टर एवं खेल अधिकारी श्री टीकाराम देवांगन, मेरा युवा भारत कांकेर के अधिकारी सुनील कुमार मीणा सहित कृषि महाविद्यालय कांकेर के प्राध्यापक और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। 



Related News
thumb

माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवा...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय, बसना में खेलो इंडिया संवाद - खेल की बात पीएम म...


thumb

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन,लोगों ने सुझाव दिए

समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री शत्रुघ्न सिंह और श्री एम.के.राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिव...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी सावित्री के परिवार का आर्थिक संबल, बहनों के ल...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


thumb

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकर...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प...


thumb

भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव : महिलाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिय...

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास...