महतारी वंदन योजना बनी सावित्री के परिवार का आर्थिक संबल, बहनों के लिए विष्णु भईया का स्नेह भरा उपहार

Posted On:- 2026-08-27




कोंडागांव (वीएनएस)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग कर पा रही हैं।

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की राशि जारी किए जाने से प्रदेश की महिलाओं में खुशी का माहौल है। ग्राम बड़ेकनेरा की हितग्राही सावित्री करपाल ने भी समय पर राशि मिलने पर खुशी जाहिर की।

सावित्री करपाल ने बताया कि हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके जैसे गरीब परिवारों के लिए काफी मददगार है। उन्होंने कहा कि यह राशि जरूरत के समय इससे परिवार की कई आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी सहायता मिलती है। कभी इस राशि का उपयोग खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों में किया जाता है, तो कभी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनी है। इससे उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

सावित्री करपाल ने महिलाओं के हित में संचालित इस जनकल्याणकारी योजना के लिए राज्य शासन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन की यह राशि विष्णु भईया की राज्य की बहनों के लिए स्नेह भरा उपहार है।

शासन की महतारी वंदन योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।



Related News
thumb

माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवा...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय, बसना में खेलो इंडिया संवाद - खेल की बात पीएम म...


thumb

प्रत्येक युवा खेल के लिए एक घंटा समय निकालें-सांसद भोजराज नाग

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इं़िडया संवाद कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया, देशभर के लाखों युवा इसमें वर्चुअली रूप ...


thumb

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन,लोगों ने सुझाव दिए

समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री शत्रुघ्न सिंह और श्री एम.के.राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिव...


thumb

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकर...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प...


thumb

भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव : महिलाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिय...

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास...