कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के साथ-साथ अविवादित एवं विवादित नामांतरण, डिजिटल हस्ताक्षर, अभिलेख शुद्धता स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख वितरण सहित विभिन्न राजस्व मामलों की तहसीलवार समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने और राजस्व संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन के प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, एसडीएम फरसगांव अश्विन पुसाम, एसडीएम केशकाल आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया, अधीक्षक भू-अभिलेख सुषमा मंडावी सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय, बसना में खेलो इंडिया संवाद - खेल की बात पीएम म...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इं़िडया संवाद कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया, देशभर के लाखों युवा इसमें वर्चुअली रूप ...
समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री शत्रुघ्न सिंह और श्री एम.के.राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिव...
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास...