रायपुर(वीएनएस)। ग्राम सोमनी में गणेशोत्सव को इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गणेशोत्सव के आयोजन के लिए ‘सोमनी का महाराजा सार्वजनिक उत्सव सेवा मंडल’ का गठन किया गया है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें एवं व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है।
गणेशोत्सव के सफल संचालन के लिए गठित समिति में अध्यक्ष सात्विक ठाकुर, उपाध्यक्ष अक्षत तिवारी एवं भवी राजपूत, कोषाध्यक्ष हिमांशु सिंह राजपूत, सचिव प्रखर तिवारी तथा उपसचिव निखिल साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के पदाधिकारी आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए तैयारियों में जुटे हुए हैं।समिति द्वारा इस वर्ष 6 फीट ऊंची भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। गणेशोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है। समिति का उद्देश्य ग्रामवासियों की सहभागिता से गणेशोत्सव को यादगार और भव्य स्वरूप प्रदान करना है।
गांव में गणेशोत्सव को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति के सदस्य पंडाल, साज-सज्जा, विद्युत व्यवस्था, पूजा-अर्चना एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गणेशोत्सव को सभी ग्रामवासियों के सहयोग और सहभागिता से भव्य रूप दिया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रमों की बेहतर व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आगामी दिनों में गणेशोत्सव से जुड़ी अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘...
एमसीबी जिले के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली अनीता सिंह बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रक...
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 26 अगस्त तक 913.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आदिवासी अंचल की तीन होनहार बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखन...