सुकमा (वीएनएस)। जिले के दूरस्थ वनांचल जब प्रशासनिक व्यस्तताओं से दूर अपनी सामान्य दिनचर्या में थे, तभी कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ग्राम मिचवार और कुन्ना की पगडंडियों पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। किसी औपचारिक मंच की जगह सीधे चौपाल में बैठकर अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को जहां मकान का काम जल्द पूरा करने की समझाइश दी गई, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासन की इस सहज पहुंच ने ग्रामीणों में यह भरोसा जगाया कि विकास की योजनाएं फाइलों से निकलकर उनकी चौखट तक पहुंच रही हैं।
बच्चों के भविष्य और पोषण को लेकर कलेक्टर का मानवीय और संवेदनशील रुख विशेष रूप से दिखा। आंगनबाड़ी केंद्र में स्वयं पोषण ट्रैकर ऐप की स्थिति देखने के साथ उन्होंने टेक होम राशन वितरण की जांच की और अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से केंद्र व स्कूल भेजने का आग्रह किया। गांव के नन्हें बच्चों के पहचान पत्र बनवाने के लिए सरपंच-सचिव को सक्रिय सहयोग के निर्देश दिए गए। वहीं, ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूती देने के लिए उन्हें श्बिहानश् योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर ही पटवारियों के माध्यम से किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन भी कराया गया।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मिचवार और आसपास के क्षेत्रों में त्वरित फैसले लिए गए। उप स्वास्थ्य केंद्र मिचवार के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन मरम्मत, सोलर व्यवस्था को दुरुस्त करने, बाउंड्रीवाल और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए दो शासकीय क्वार्टरों के निर्माण की तत्काल स्वीकृति दी। वहीं, इडजेपाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेवर ब्लॉक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाउंड्रीवाल और एक योग केंद्र के निर्माण की मंजूरी दी गई, ताकि सुदूर क्षेत्र के मरीजों को बुनियादी उपचार के साथ-साथ एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण भी मिल सके। इस दौरान युवाओं को क्रिकेट किट (बैट-बॉल) प्रदान किया गया।
कुन्ना स्थित बालक आश्रम और कुंदनपाल कन्या आश्रम में अधिकारियों ने बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। कलेक्टर ने सीधे भंडार कक्ष में जाकर दाल-चावल की गुणवत्ता परखी और बच्चों के कमरों में बिस्तर, कंबल व पंखों की स्थिति देखी। पढ़ाई के साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कुन्ना के युवा खिलाड़ियों और आश्रम के बच्चों को मौके पर ही क्रिकेट किट बांटी गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी बिखर गई। कन्या आश्रम कुंदनपाल में छात्राओं की सुविधा के लिए सोलर पैनल और वाटर कूलर की तत्काल स्वीकृति दी गई।
दौरे के अंतिम पड़ाव में ग्राम कुन्ना में श्जल जीवन मिशनश् के कार्यों को गति देने और गुम्मा हाईस्कूल के निर्माणाधीन भवन को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। कलेक्टर अमित कुमार ने दोहराया कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शासन की हर जनकल्याणकारी योजना का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि सुकमा के हर कोने में बुनियादी सुविधाओं का मजबूत ढांचा खड़ा हो सके।
पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...
बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...
नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...